फेसबुक ने एंड्रायड और iOS में एक नया अपडेट जारी किया है। इसके तहत अब आप फेसबुक मैसेंजर एप के जरिए एक साथ 50 लोगों से कॉल कर बात कर पाएंगे। फेसबुक का ये ग्रुप कॉल फीचर अभी 50 लोगों तक ही सीमित है लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इसकी संख्या में इजाफा हो सकता है। फेसबुक मैसेंजर के प्रमुख ने इस फीचर की पुष्टि करते हुए बताया है कि अगले 24 घंटे में इस फीचर को अपडेट कर दिया जाएगा, जिसके बाद एंड्रायड और iOS यूजर इस फीचर को यूज कर पाएंगे। वहीं, इसके तहत यूजर वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटेकॉल (वीओआईपी) भी कर सकते हैं।
पढ़े,
कैसे करें ग्रुप कॉल?
फेसबुक यूजर ने जो ग्रुप बनाया होगा, उसी जगह स्क्रीन पर कॉलिंग का ऑपशन दिखेगा, जिसमें जो ग्रुप सदस्य कॉल के दौरान एक्टिव है वो ‘कॉल इन’ और जो एक्टिव नहीं है वो ‘नॉट इन कॉल’ में दिखेंगे, जिसके चलते आप एक साथ करीब 50 लोगों से बात कर पाएंगे। इसके साथ ही मैसेंजर यूजर के पास किसी ग्रुप कॉल को रिसीव, इग्नोर और डीक्लाइन करने का भी विकल्प होगा।
पढ़े,
जाहिर है कि ये पहला ऐसा एप नहीं है जिसने ये फीचर शुरु किया हो। इससे पहले कई दूसरे एप जैसे स्काइप, वाइबर और वीचैट में ग्रुप कॉलिंग का फीचर मौजूद है। यही नहीं, लाइन ने भी ग्रुप कॉलिंग फीचर लांच किया था जिसमें एक साथ 200 लोगों से बात करने का सपोर्ट था।