- By Alpesh Parmar , Veraval ( Gir Somnath )

WEL COME MY BLOG - ALPESH PARMAR

Get Update In Mobile

WhatsApp Update: -Get Update On Your WhatsApp To Write " Your Name ",, Send Message To Us.

Our Number Is 9275077864

Join Our Whatsapp Groups To Get More Update ... Click Here.

Thursday, 21 April 2016

ये तीन एप्स आपके स्मार्टफोन को बना देंगे सुपर फास्ट


स्मार्टफोन हैंग करना या स्लो होना आम बात है. कई बार महंगे फोन के हैंग होने की वजह से दूसरों के सामने बेइज्जत तक होना पड़ता है.

इन दिनों हर काम के लिए एप डेवलप हो रहे हैं ऐसे में फोन में भी आपको ज्यादा से ज्यादा एप रखने होते हैं. कई एप्स बग से भरे होते हैं तो कई एप आपके मोबाइल को हैंग करने में अहम रोल प्ले करते हैं.

मोबाइल को स्लो करने वाले दूसरे सबसे बड़े कारण वो एप्स हैं जो बंद करने के बाद भी चलते रहते हैं. हम आपको कुछ ऐसे तरीके और एप्स के बारे में बताते हैं जिसके जरिए आप अपने मोबाइल को पहले से ज्यादा फास्ट बना सकते हैं. जाहिर है फास्ट होगा तो हैंग की समस्या भी कम होगी.


गूगल प्ले स्टोर में ऐसे एप्स की भरमार है जो स्मार्टफोन को बूस्ट करने का दावा करते हैं. लेकिन असलियत यह है कि वो खुद आपके मोबाइल को हैंग कराने में सहायक होते हैं. हम आपको कुछ ऐसे एप्स के बारे में बताते हैं जो आपके मोबाइल को बूस्ट करेंगे.
DU Speed Booster 
एंड्रॉयड प्ले स्टोर से सबसले ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले बूस्टर एप्स में एक है. यह फोन के बैकग्राउंड में काम करता है और सिस्टम्स के गैर जरूरी फाइल्स को डिलीट करता है. इसके अलावा यह ऑटो स्टार्ट होने वाले एप्स को भी रोक कर बैट्री सेविंग करता है. जाहिर है मोबाइल में गैरजरूरी एप्स बैकग्राउंड में न चलें तो वो फास्ट होगा. इसे गूगल प्ले स्टोर से फ्री डाउनलोड किया जा सकता है.

Greenify 
जैसा इस एप का नाम है वैसा काम भी है. जी हां, यह एप आपके स्मार्टफोन को हरा भरा रखेगा. यानी यह मोबाइल के बैकग्राउंड प्रोसेस को हाइबरनेट पर रखता है ताकि वो मोबाइल स्लो ना करें. अगर आप चाहें तो इस एप के जरिए पुश अपडेट, विजेट्स, मैसेज और टास्क को स्टॉप कर सकते हैं. बैट्री बचाने और परफॉर्मेंस बूस्ट करने में यह माहिर एप माना जाता है. इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है.

Andorid Assistant 
यह एप देखने में आपको पुराने तरीके का लग सकता है. लेकिन यह आपके एंड्रॉयड में एक्सपर्ट की तरह काम करता है. इसके जरिए आप मोबाइल के फाइल्स, सीपीयू, रैम, रॉम, माइक्रो एसडी कार्ड और बैट्री को मॉनिटर और कंट्रोल कर सकते हैं.
यह मोबाइल के प्रोसेसर को मैनेज करता है और कैशे क्लियर करके डिवाइस को बूस्ट करता है. इसमें एक वन क्लिक बूस्ट फीचर है जिसके जरिए महज एक क्लिक करके मोबाइल की स्पीड में इंप्रूवमेंट की जा सकती है. इसे आप एंड्रॉयड के गूगल प्ले स्टोर से फ्री डाउनलोड कर सकते हैं.

Join Our Whatsapp Group to Get Latest Updates... : Click Here

Join Our Facebook Page to Get Latest Updates... : Click Here

Join Our Telegram Group to Get Latest Updates... : Click Here

Search This Website

Our Followers

Categories